दुनिया की 5 सबसे खौफनाक रहस्यमयी स्थान, जिनके रहस्य अभी तक किसी को पता नहीं
दुनिया में आज भी ऐसी कई स्थान मौजूद हैं, जिनके रहस्य अभी तक वैज्ञानिकों को भी नहीं पता है ।आप लोग ने किताबों में डरावनी व रहस्मयी जगहों के बारे में पढ़ा होगा । आज हम आपको दुनिया की सबसे रहस्यमयी स्थान के बारे में बताने जा रहे है –
1. डेथ वैली, कैलिफोर्निया
डेथ वैली उत्तरी अमेरिका की सबसे रहस्यमयी जगह है। कैलिफोर्निया के डेथवैली की संरचना और तापमान हमेशा से ही सबको चौंकाने वाला रहा है। लेकिन इस जगह की सबसे विचित्र बात यह है कि यहां पत्थर खुद ही एक जगह से दूसरी जगह खिसकते रहते हैं, जिन्हें सेलिंग स्टोन्स के नाम से भी जाना जाता है।यही कारण है कि इन भारी पत्थरों के खिसकने का रहस्य अभी तक वैज्ञानिकों को नहीं पता चला है ।
2. स्ट्रासबर्ग, फ्रांस
साल 1518 में फ्रांस के एक शहर स्ट्रासबर्ग में अचानक से कई लोगों ने एक साथ नाचना शुरू कर दिया था।दिन से रात और रात से दिन होने के बावजूद भी लोग नाचना बंद नहीं करते थें, जिस वजह से कई लोग नाचते-नाचते ही मर गए थे। हालांकि आज तक इसके पीछे का रहस्य नहीं सुलझा कि आखिर उन लोगों को ऐसा क्या हुआ कि वह सिर्फ नाचते रहते थे और ऐसे ही मौत के मुंह में समा गए।
3. ईस्टर द्वीप, पोलिनेशिया
ईस्टर द्वीप, पोलिनेशिया में एक दूरदराज ज्वालामुखी द्वीप है, जो मानव आकृतियों के स्टैच्यू के लिए प्रसिद्ध है। ये स्टैच्यू करीब 40 फुट लम्बे हैं और लगभग हजारों की संख्या में इस जगह पर मौजूद हैं, जिनमें इनका पूरा शरीर ज़मीन के अंदर धसा हुआ है और सिर्फ उनका इंसान जैसा दिखने वाला चेहरा ही सतह के ऊपर दिखाई देता है। आज तक यह रहस्य भी अनसुलझा है कि आखिर ये स्टैच्यू यहां कैसे पहुंचे, क्योंकि ये बहुत भारी हैं।
4. नाजका रेगिस्तान, पेरू
अटलांटिस एक किंवदंती हो सकता है, पर नजका की रहस्मयी लकीरें शत-प्रतिशत असली हैं। दक्षिण पेरू में मौजूद नाजका रेगिस्तान में 500 ई.पू. से ही रेत में खुदी हुई हैं, जिसमें हुई नक्काशी में बन्दर, मकड़ी, पौधे और अन्य आकृतियां शामिल हैं। अजीब तो यह है कि कोई नहीं जानता कि ये कलाकृतियां क्यों और किसने बनाई थी। वैज्ञानिकों के कई शोध के बावजूद भी ये गुत्थी आज तक रहस्यमयी बनी हुई है।
5. सुंदरवन का जंगल
जंगल तो भारत में बहुत सारे हैं लेकिन सुंदरवन का जंगल अपने भीतर कई तरह के रहस्यों को समेटे हुए हैं। सबसे सुंदर और भयानक जंगल होने के कारण यहां भारत के कई ऋषि-मुनियों ने घोर तप किया है। इस जंगल में घूमने से जो सुकून, शांति, रहस्य और रोमांच का अनुभव होता है,