
मिनी उत्तपम रेसिपी सामग्री
- 2 बड़े चम्मच दही
- 1 कप सूजी
- 1/2 कप कटा हुआ प्याज
- थोड़े से धनिये के पत्ते
- 1 चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/2 कप पानी
- नमक (स्वादानुसार)
- सब्जियां (वैकल्पिक)
- 1/2 कप कटा हुआ टमाटर
- तेल (जरूरत के हिसाब से)

मिनी उत्तपम बनाने के तरीका
- सबसे पहले एक बाउल लेकर उसमें सूजी, नमक, दही और पानी डालकर अच्छे से मिलाकर 2 घंटे के लिए छोड़ दें।
- अब इसमें बेकिंग सोडा डालकर इसे फलफी होने तक अच्छे से फेंटे।
- अब एक नॉन स्टिक तवा लेकर उस पर तेल डालें।
- एक चम्मच से पेस्ट को तवे पर डालकर फैलाएं। ध्यान रहे कि अगर मिनी उत्तपम बना रही हैं तो बहुत अधिक बैटर तवे पर न डालें।
- इस पर आप ऊपर से प्याज, टमाटर व अन्य सब्जियां मिलाकर अंत में धनिया पत्ते डालें।
- इसे गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों साइड से अच्छे से पकाएं। अब किनारों पर थोड़ा ऑयल डालें, जिससे किनारे भी अच्छे से पक सके। हेल्दी और टेस्टी मिनी उत्तपम बनकर तैयार है। इसे आप सॉस, पुदीना या नारियल की चटनी के साथ गर्मा-गरम सर्व करें।