ज्ञात होगा कि 14 नवंबर को देश के प्रथम पीएम जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है| वो बच्चों को काफी प्यार करते थे| जिसके कारण उनको चाचा नेहरू भी बुलाया जाता है| जवाहरलाल नेहरू अपनी लाइफ को बेहद रॉयल अंदाज में जीते थे | वे दिखने में बेहद साधारण थे, किन्तु उनके रहने का अंदाज काफी लक्ज़री था| उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको बताने जा रहे हैं जवाहरलाल नेहरू से जुड़े ऐसे फैक्ट्स, जो शायद आप लोग नहीं जानते हैं |
आपको बता दें कि जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू इलाहाबाद के बड़े वकील थे | इसलिए इनका जीवन बचपन से ही शानदार बीता है | कहा तो ये भी जाता है कि मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू के कपड़े धुलने के लिए लंदन जाते थे | जवाहरलाल नेहरू को सिगरेट पीने का बहुत शौक था | वो कई जगहों पर सिगरेट पीते भी दिखाई देते थे. एक समय की बात है जब नेहरूजी भोपाल पहुंचे तो, वहां उनके पास 555 ब्रांड की सिगरेट खत्म हो गई | जब भोपाल में कहीं भी उनकी सिगरेट नहीं मिली, तो विशेष विमान में इंदौर से सिगरेट मंगवाई गई|
|