पिछले साल नवंबर में चाइनीज फोन मेकर कंपनी Oppo ने अपना कस्टम यूजर इंटरफेस ColorOS 6 को लॉन्च किया था। अब कपंनी अपने यूजर इंटरफेस के अपग्रेड ColorOS 7 पर जोर शोर से काम कर रही है। ओप्पो ने ColorOS 7 को टीज करते हुए जानकारी दी है कि वह ColorOS 7 को चीन के बीजिंग में 20 नंवबर को लॉन्च किया जायेगा। खबरों के मुताबिक, भारत में भी ओप्पो ColorOS 7 को अपने ऑफिशियल इवेंट में लॉन्च करने की योजना बना रहा है।
Oppo ने फिलहाल अपने नए ColorOS 7 के बारे ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन, माना जा रहा है कि ओप्पो का यह कस्टम यूजर इंटरफेस ColorOS 7 लेटेस्ट मोबाइल प्लेटफॉर्म Android 10 पर बेस्ड होगा। इसके साथ ही इसमें कंपनी सिस्टम वाइड डार्क मोड दे सकती है। वहीं कुछ रिपोर्टस में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस यूजर इंटरफेस में ओप्पो का पूरा फोकस गेमिंग और स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाने पर होगा। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, ColorOS 7 का एक्सपीरिएंस स्टॉक एंड्रॉइड के करीब होगा।
ओप्पो Android 10 पर बेस्ड अपने कस्टम यूआई ColorOS 7 को 20 नवंबर को लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि कंपनी उसी बताएंगी कि कौन-कौन से स्मार्टफोन को वह ColorOS 7 का अपग्रेड देगी। ओप्पो के वाइस प्रेजिडेंट ने पहले ही घोषणा कर दी है कि Oppo Reno 10x zoom स्मार्टफोन को ColorOS 7 का अपडेट मिलेगा। बता दें कि Oppo के साथ-साथ Realme के स्मार्टफोन्स को भी ColorOS 7 का अपडेट मिलेगा।
आपको बता दें कि, Realme 20 नवंबर को भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme X2 Pro को लॉन्च करेगा। इसके साथ ही रियलमी कई इकोसिस्टम डिवाइसेज जैसे फिटनेस बेंड और पावर बैंक VOOC सपोर्ट के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि भारत में ColorOS 7 (Realme Edition) इसी इवेंट में लॉन्च हो सकता है।