हाल ही में इंडियन आइडल 11 का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज हुआ| बता दें कि इस छोटे से वीडियो क्लिप में एक कंटेस्टेंट शो की जज बनीं नेहा कक्कड़ को मंच पर गाल पर किस करते नजर आ रहा है। जिसके बाद हर जगह बस इसी बात की चर्चा हो रही है एक कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को गाल पर किस कर लिया। लेकिन बाद में उस लड़के का क्या हुआ? जानिए
आपको बता दें कि इन दिनों नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल सीजन 11 को जज कर रही हैं। उनके साथ विशाल ददलानी और अनु मलिक भी जज की कुर्सी पर नजर आ रहे हैं। शो में दिवाली के दिनों में राजस्थानी वेशभूषा में एक कंटेस्टेंट आया और नेहा कक्कड़ से मिलने की जिद करने लगा। नेहा जैसे ही मंच पर उससे मिलने आईं, उस लड़के ने उन्हें गले लगाते हुए गाल पर जबरन किस कर लिया जिसे देखकर अनु मलिक और विशाल ददलानी भी शॉक्ड हो गए।
उधर, सोशल मीडिया पर लोग इश वीडियो को देखकर विशाल ददलानी से पूछ रहे थे आपने आपके सामने ऐसा कैसे होने दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा सर उस लड़के को एक जोरदार चांटा मारना चाहिए था। उसकी हिम्मत कैसे हुई। विशाल ने इस पर रिप्लाई देते हुए लिखा