सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से रानू मंडल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है वायरल हो रहे वीडियो में उन्हें फैन के ऊपर गुस्सा करते हुए बखूबी देखा जा सकता है। दरअसल, हाल ही में एक महिला फैन ने रानू मंडल के कंधे पर हाथ रखते हुए एक सेल्फी लेने के लिए पूछा था जिसके बाद रानू मंडल का पारा हाई हुआ। इसी के चलते उन्होंने बोला था कि ‘मुझे मत छुओ मैं सेलिब्रिटी हूं’ जिसका मजाक लोगों ने खूब उड़ाया।
https://www.instagram.com/p/B4mLIj5Brxi/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
दरअसल, रानू मंडल के इस बर्ताव से ट्विटर पर लोग उनसे नाराज नजर आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में एक फैन ने रानू मंडल से एक सेल्फी के लिए उनके कंधे पर हाथ रखते हुए कहा जिसके बाद वे नाराज हो गईं और उसे डांटती हुईं नजर आईं। रानू ने महिला से कहा, ये क्या होता है? सेल्फी के लिए कहने का ये क्या तरीका है?
रानू मंडल का इस तरह बर्ताव के कारण ट्विटर पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। कई लोगों ने कहा कि रानू का इस तरह से फैन के साथ बदतमीजी करना उन्हें पसंद नहीं आया। एक यूजर ने सारकास्टिकली लिखा मुझे मत छूना मैं स्टार हूं।