भारत में आए दिन नए विकास देखने को मिल रहें हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भारत एक और परमाणु मिसाइल के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। भारत इस महीने के 8 नवंबर यानी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के तट से पनडुब्बी के जरिए के 4 परमाणु मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है।
मिली जानकार के मुताबिक, पनडुब्बियों से अपने दुश्मन को मार गिराने की क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए भारत शुक्रवार को एक और कदम आगे बढ़ाने जा रहा है। इस के-4 परमाणु मिसाइल की मारक क्षमता 3500 किलोमीटर बताई जा रही है।
आपको बता दें कि यह मिसाइल प्रणाली रक्षा एवं अनुसंधान विकास संस्थान(डीआरडीओ) द्वारा अरिहंत श्रेणी की परमाणु पनडुब्बियों के लिए विकसित की जा रहा है।