अंकुरित अन्न हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं | आईये जानते हैं इसके कुछ फायदे:-
-अंकुरित अन्न में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं| इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट व विटामिन ए, बी, सी और ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं| एंटी-ऑक्सीडेंट की वजह से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है, वहीं इसमें उपस्थित लवण शरीर की दूसरी आवश्यकतों को भी पूरा करते हैं| इसमें फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम, जिंक व मैग्नीशियम जैसे प्रमुख लवण भी पाए जाते हैं|
– अंकुरित अन्न का सलाद ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है|
– अंकुरित अन्न में बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है| ऐसे में जो लोग नहीं चाहते कि उनका वजन बढ़े, वे अंकुरित अन्न को अपनी डाइट का भाग बना सकते हैं|
– अंकुरित अन्न पाचन तंत्र को मजबूत व सक्रिय रहने में मददगार होता है| इसमें फाइबर की बहुत अधिक मात्रा होती है जो पाचन क्रिया को सही बनाए रखती है|
– अंकुरित अन्न में कई प्रकार के प्रोटीन पाए जाते हैं जिसकी वजह से शरीर को ताकत मिलती है व मांस-पेशियां भी मजबूत बनती हैं|