Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
सितारे महंगी से महंगी चीजें खरीदने के शौकीन होते हैं। सितारों के बड़े-बड़े शौक होते हैं और वे शौक को पूरा करके ही मानते हैं। अत्यधिक पैसा होने की वजह से ही सितारे मामूली कपड़े पहनने से परहेज करते हैं। ये जो कुछ हमने आपको बताया, ज्यादातर सितारों पर ये बातें ठीक बैठती हैं।
लेकिन गिने-चुने सितारे ऐसे भी हैं जो अमीर होने के बावजूद सादगी से जीवन गुजारना पसंद करते हैं। सिर्फ सितारे ही नहीं बल्कि कई सितारों के बच्चे भी सादगी से जीवन जीना पसंद करते हैं। उन्हीं स्टार किड्स में से एक स्टार किड शनाया कपूर भी हैं। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी आम लड़कियों की तरह जिंदगी जीती हैं।
करोड़पति अभिनेता की बेटी होने के बावजूद रहती है आम लड़की की तरह, दिल की है बहुत अच्छी
संजय कपूर की 19 वर्षीय बेटी शनाया कपूर के चेहरे पर कहीं भी करोड़पति बाप की बेटी होने का घमंड या गुरूर नहीं नजर आता है। वह बिल्कुल आम लड़कियों की तरह जिंदगी जीती हैं। अभी हाल ही में उन्हें सैलून के बाहर स्पॉट किया गया, जहां वह बिल्कुल साधारण अवतार में नजर आई। वो देसी लुक में थीं। गुलाबी रंग के सलवार सूट में वह कमाल की खूबसूरत लग रही थी। सादगी में भी उनकी खूबसूरती निखर कर सामने आई।