Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में हुई थी। कांग्रेस के संस्थापक ए ओ ह्यूम थे तथा प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी थे।
ए ओ ह्यूम दरअसल 1884 में ही एक संगठन की स्थापना की थी जिसका नाम ‘भारतीय राष्ट्रीय संघ’ रखा गया था। भारतीय राष्ट्रीय संघ का पहला अधिवेशन 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 1885 ईसवी तक मुंबई के ‘गोकुलदास तेजपाल संस्कृत विश्वविद्यालय’ में आयोजित किया गया था।
सम्मेलन में दादाभाई नरोजी के सुझाव पर संगठन का नाम बदलकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रखा गया। कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन के अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी कोलकाता उच्च न्यायालय के प्रमुख वकील थे।
कांग्रेस की स्थापना के समय ‘लार्ड डफरिन’ भारत का वायसराय था। कांग्रेस के प्रथम अधिवेशन में कुल 72 लोग शामिल हुए। जिनमें प्रमुख थे – दादाभाई नरोजी, फिरोजशाह मेहता,काशीनाथ, राघवाचारी आदि।