नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल पार्टी की अप्रत्याशित हार से Lalu Yadav काफी तनाव में है। उन्होंने दिन का खाना छोड़ दिया है और उन्हें ठीक से नींद भी नहीं आ रही है। रिम्स के पेईंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद की दिनचर्या बिगड़ गई है और उनकी दिनचर्या देखकर जहां रांची के रिम्स में डॉक्टरों की परेशानी बढ़ गई है
बिहार में महागठबंधन की अगुआई कर रहे राष्ट्रीय जनता दल को पहली बार पार्टी प्रमुख Lalu Yadav की अनुपस्थिति लाेकसभा चुनाव में बहुत नुकसानदायक रही। इतिहास में पहली बार चुनावों के दौरान लालू की अनुपस्थिति रही और तमाम कोशिशों के बावजूद राजद का सूपड़ा साफ हो गया।
इंसुलिन देने में परेशानी हो रही
चारा घोटाला में सजायाफ्ता Lalu Yadav के बारे में रांची के रिम्स अस्पताल से आ रही खबरों के अुनसार उनकी दिनचर्या बिगड़ गई है। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बादे से लालू यादव न सो पा रहे हैं और न ही दोपहर का खाना खा रहे हैं। ऐसे में उनकी दिनचर्या से डॉक्टर भी परेशान हैं। खबरों की मानें तो तो लालू सुबह का नाश्ता करने के बाद सीधे रात में ही खाना खा रहे हैं। पिछले तीन दिनों से उन्होंने दोपहर का लंच नहीं किया है।
स्थानीय खबरों के अनुसार, लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रो. उमेश प्रसाद का कहना है कि वह सुबह का नाश्ता तो कर रहे हैं, लेकिन दोपहर का खाना नहीं खा रहे हैं। ऐसे में उन्हें इंसुलिन देने में परेशानी हो रही है। तनाव के कारण उनकी ऐसी स्थिति हो गई है।
लालू को हैं ये बीमारियां
-एजेंसी
The post Lalu Yadav ने तनाव में छोड़ा खाना, नींद भी कम appeared first on updarpan.com.