Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी झगडे के बाद महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ खुद को केरोसीन का तेल डालकर आग लगा ली। इस घटना में छोटी बेटी और महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई है, जबकि बड़ी बेटी बुरी तरह झुलस गई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार, बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पंहुचा दिया है। सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक के सात वर्ष के पुत्र केशवराम ने बताया है मां और पिता के बीच रात में और आज सुबह बहुत विवाद हुआ। पिता प्रदीप के साथ वह गाय का दूध लगाने गया था, तभी मां ने घर में रखा केरोसिन छिड़क कर खुद को आग लगा ली।
अपर पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने कहा है कि अंजुलता नाम की महिला का अपने पति प्रदीप यादव के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद गुस्से मे अंजुलता ने अपनी दो लड़कियों वंशिका और रिया और खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद बेटियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने जाकर उन्हें बचाने की कोशिश की। तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर मां और छोटी बेटी वंशिका की मृत्यु हो गई, वहीं दूसरी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।