Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
पानीपत : प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों में से 9 पर भाजपा की लगभग जीत तय हो गई है। अब सिर्फ रोहतक लोकसभा में पेंच फंसा हुआ है। वहां कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा और भाजपा के अरविंद शर्मा के बीच जबरदस्त उतार-चढ़ाव चल रहा है। पल-पल समीकरण बदल रहे हैं। कभी कांगेस के दीपेंद्र हुड्डा आगे चल रहे हैं तो कभी भाजपा के अरविंद शर्मा आगे हो रहे हैं। 1 बजे के बाद भाजपा के अरविंद शर्मा ने बढ़त ले रखी है। वे 12 हजार 385 वोट से आगे चल रहे हैं।
प्रदेश में है मोदी लहर
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसार में भव्य बिश्नोई दिखे दुखी, वे मतगणना केंद्र से निकलते हुए बोले कि मोदी की लहर है। लोगों ने विकास को नहीं झूठ को वोट दिया है। अम्बाला में भाजपा के रत्नलाल कटारिया, कांग्रेस की कुमारी सैलजा से 2 लाख 6 हजार 122 वोट से आगे चल रहे हैं। भिवानी में भाजपा के धर्मबीर सिंह 3 लाख 37 हजार 155 वोट से आगे चल रहे हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जानकारी के मुताबिक जहां मतगणना हो रही है। ईवीएम मशीनों की गणना के बाद हर विधानसभा क्षेत्र के पांच मतदान केन्द्रों की वीवीपैट मशीनों की वोटर-स्लिप की गणना मैन्युअली की जाएगी। उसके बाद वोटों के मिलान उपरांत ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। रोहतक, सोनीपत, झज्जर, भिवानी, सिरसा और हिसार जिलों में केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों की 10 अतिरिक्त कंपनियां मिली हैं।